ऐसे देश जहां महिलाएं बिना रोक टोक करती हैं सेक्स वर्क

कई देशों ने सेक्स वर्करों को छूट दे रखी है. अब भारत भी उनमें से एक बन गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को यौनकर्मियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई न करने का आदेश दिया है।

भारत में सेक्स वर्क को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिसके बाद अब पुलिस वयस्क और सहमति से यौन संबंध बनाने वाले लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं कर सकेगी। भारत के इस फैसले से पहले कई देशों ने सेक्स वर्क को वैध और विनियमित किया है।

sex work legal

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स वर्क को एक पेशा माना है. कोर्ट ने कहा कि यौनकर्मियों को भी सम्मानपूर्वक अपना ‘पेशा’ जीने का अधिकार है. अन्य देशों ने यौन कार्य को वैध बनाने के पीछे संगठित अपराध, मानव तस्करी, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा को कारण बताया।

नीदरलैंड यौन कार्य को वैध और विनियमित करने वाले दुनिया के पहले देशों में से एक है। यहां साल 2000 से ही सेक्स वर्क को रेगुलेट किया जा रहा है। हालांकि, यहां सेक्स व्यापार करीब एक दशक से चल रहा है।

संगठित अपराध से निपटने, मानव तस्करी को सीमित करने, यौनकर्मियों को स्वास्थ्य देखभाल तक उचित पहुंच प्रदान करने और यौन कार्य को सुरक्षित बनाने के लिए नीदरलैंड में सेक्स वर्क को वैध कर दिया गया था।

स्विट्जरलैंड में सेक्स वर्क 1942 से वैध है। लेकिन देश में पहला कानूनी वेश्यालय वर्ष 1998 में खोला गया था। सेक्स वर्कर आमतौर पर यहां वेश्यालयों में काम करती हैं या निर्दिष्ट स्थानों पर सेक्स वर्क के लिए दैनिक टिकट खरीदती हैं।

यूरोप का ‘सबसे बड़ा वेश्यालय’ जर्मनी में है। ऐसा माना जाता है कि यहां सेक्स वर्क साल 1800 से चल रहा है। लेकिन साल 2002 में सरकार ने इसे औपचारिक रूप से कानूनी बना दिया। जिसके बाद ये व्यापार बहुत तेजी से बढ़ा.

2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तब यहां करीब 1,300 अरब रुपये का सालाना कारोबार होता था और करीब 10 लाख सेक्स वर्कर यहां काम करती थीं।

बांग्लादेश में सेक्स वर्क 2000 से कानूनी और विनियमित है। यह निर्णय एक बड़े आंदोलन के बाद लिया गया था। दरअसल, 100 सेक्स वर्कर्स को एक साल तक हिरासत में रखा गया था, जिसके बाद वहां महिलाओं की आजादी और समान अधिकारों के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया। फिर एक खाका तैयार कर सेक्स वर्क को कानूनी बना दिया गया.

ग्रीस में पंजीकृत वेश्यालयों में सेक्स वर्क वैध है। लेकिन एथेंस में अधिकांश वेश्यालय पंजीकृत नहीं हैं। यहां सड़क पर वेश्यावृत्ति भी कानूनी है। इसके बावजूद ज्यादातर महिलाएं सड़कों पर सेक्स वर्क करती हैं।